(देहरादून)8मार्च,2026.
आज दिनांक 8 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी महोदय कल से प्रारंभ होने वाले विधानसभा बजट सत्र में प्रतिभाग हेतु भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुंचे।
माननीय मुख्यमंत्री का आगमन भराड़ीसैंण हेलीपैड पर हुआ, जहां जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर सेरेमोनियल ड्रेस से सजे पुलिस के जवानों ने सलामी देकर अभिवादन किया।(साभार)
