सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए दौड़

Uttarakhand News

(देहरादून)17फरवरी,2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित पांच किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने इस दौड़ में भाग लिया।

कैंट रोड, देहरादून से मंगलवार को प्लैग ऑफ के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना एवं पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।( साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *