(रुद्रप्रयाग)15फरवरी,2026.
उत्तराखंड के पवित्र धामों की यात्रा के लिए श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि पर रविवार को शीतकालीन गद्दीस्थल पंचकेदार ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विधि-विधान और पंचांग गणना के अनुसार तय की गई। इस साल चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल को होगी। केदारनाथ धाम के कपाट इसी दिन विधिवत रूप से खुल जाएंगे,जिससे यात्रा का आधिकारिक आगाज होगा। केदारनाथ धाम सबसे पवित्र हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक है, जो चार धाम यात्रा का हिस्सा है।हर साल हजारों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होने आते हैं। केदारनाथ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में 11,968 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
बता दें,12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ चारधाम और पंच केदार का एक हिस्सा है। यहां पर भगवान शिव ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान हैं। बता दें कि पिछले साल केदारनाथ मंदिर के कपाट 10 मई को खोले गए थे और जैसे ही कपाट खुले लाखों भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंच गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोग दर्शन भी नहीं कर पाए और उन्हें वापस लौटना पड़ा।ऐसे में अब इस साल लोग बाबा के दर्शन कर सकते हैं।(साभार एजेंसी)
