(पिथौरागढ़)5जनवरी,2026.
आईटीबीपी युवाओं को दक्ष बनाने के लिए कोचिंग दे रही है। इस अनूठे नवाचार का आज सोमवार की आईटीबीपी के उप सेनानी बृज मोहन सिंह ने शुभारंभ किया। वे भर्ती कोचिंग कैंप के लिए 45 युवा श्री का चयन किया गया है।
जोहर क्लब के खेल मैदान में चल रहा कोचिंग कैप 14 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल जाजरदेवल के सेनानी राम भरत सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है।
कोचिंग में भाग ले रहे विद्यार्थियों ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अपर महानिदेशक संजय सिंह गुंज्याल का आभार जताया। कहा कि उनकी प्रेरणा से ही हमें नया प्लेटफार्म मिला है।
आईटीबीपी के उप सेनानी राम भरत सिंह कुशवाहा ने शुभारंभ करते हुए कोचिंग कैंप के विधिवत शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सीमा पुलिस इन युवाओं को फिजिकल तथा थ्योरिकल दोनों पार्ट से भर्ती के लिए दक्ष बनाने के लिए इस कैंप को सहयोग कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यहां किसी को भर्ती नहीं किया जा रहा है। इस कैंप को भर्ती के लिए कोचिंग कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीमा में रहने वाले लोगों के सुख दुख में हमेशा सीमा पुलिस साथ खड़ी रहती है।
सहयोगी संस्था सोसायटी फॉर एक्सन इन हिमालया के अध्यक्ष जगत सिंह मतालिया ने कहा कि सामुदायिक पुस्तकालय शिक्षा, संस्कार, स्वरोजगार तथा रोजगार के नवाचार का केंद्र है। इसलिए हमेशा इस क्षेत्र के युवाओं के लिए इस तरह के अनेकानेक पहल करते रहेगा।
जोहर क्लब के अध्यक्ष केदार सिंह मतालिया ने आईटीबीपी के इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से एक नयी शुरुआत होगी। युवाओं के लिए यह पहल एक नया रास्ता दिखायेगा। उन्होंने मुनस्यारी की जनता की ओर से सीमा पुलिस देहरादून फ्रंटियर के अपर महानिदेशक संजय सिंह गुंज्याल कर प्रकट किया।
इस अवसर शितिर प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह, चिकित्सा अधिकारी डाक्टर हेमंत जिंगर, धानाध्यक्ष अनिल आर्या, सीमा पुलिस रिटायर्ड निरीक्षक देवेंद्र सिंह धर्मसतु, रिटायर्ड निरीक्षक बहादुर सिंह पिमोली, उप महानिरीक्षक कुन्दन सिंह नित्याल, खुशाल सिंह धर्मसक्कू, लक्ष्मण सिंह पांगती “लखबु” भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, दीवान सिंह कोरंगा, देवेंद्र सिंह देवा, भावना देवी उपस्थित रही।
