(नई दिल्ली)1जनवरी,2025.
दोहा में आयोजित वर्ल्ड ब्लिट्ज चैम्पियनशिप में मैग्नस कार्लसन ने कड़े मुकाबलों के बीच रिकॉर्ड नौवीं बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। शुरुआती राउंड में झटकों के बावजूद वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन ने खिताबी मुकाबले में नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
दोहा में खेली गई वर्ल्ड ब्लिट्ज चैम्पियनशिप में शतरंज के दिग्गज मैग्नस कार्लसन ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी।नॉर्वे के इस ग्रैंडमास्टर ने रिकॉर्ड बढ़ाते हुए नौवीं बार वर्ल्ड ब्लिट्ज खिताब अपने नाम किया। खिताब जीतने के बाद कार्लसन ने माना कि इस बार का टूर्नामेंट बेहद चुनौतीपूर्ण रहा और शुरुआती दौर में झटकों के बावजूद किस्मत भी उनके साथ रही।
दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने अपने शानदार एंडगेम कौशल का प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले में उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को 2.5–1.5 से हराया. इससे पहले कार्लसन ने पिछले हफ्ते वर्ल्ड रैपिड चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक भी जीता था और इस तरह उन्होंने रैपिड के बाद ब्लिट्ज का ताज पहनकर टूर्नामेंट को यादगार बना दिया(साभार एजेंसी)
