(देहरादून)27दिसंबर,2025
कोहरे की मार ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर रही है। इस वजह से शुक्रवार के देहरादून आने वाली वंदे भारत से लेकर हावडा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन देरी से पहुंची।
हावड़ा से आने वाले कुंभ एक्सप्रेस 2369 शुक्रवार को समय पर दून रेलवे स्टेशन नहीं पहुंची। रात्रि 11 बजे के बाद ही ट्रेन के आने की संभावना जताई जा रही थी। इन ट्रेन को यहां दो घंटे बाद 237 के रूप में यहां से रवाना किया जाता है। ऐसे में यदि यह ट्रेन 11 बजे के करीब पहुंचती है तो यहां से रात्रि सवा एक बजे रवाना हुई।(साभार एजेंसी)
