(नई दिल्ली) 09जनवरी,2024/आज नई दिल्ली में देवभूमि की बेटी पर्वतारोही स्व. सविता कंसवाल को मरणोपरांत “तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार-2022” से सम्मानित किया गया। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा स्व.सविता के पिताजी श्री राधेश्याम कंसवाल जी को यह सम्मान दिया गया।
उल्लेखनीय है कि उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक स्थित ग्राम लौंथरू निवासी युवा पर्वतारोही सविता कंसवाल ने 12 मई,2023 को माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराया।पहली भारतीय महिला पर्वतारोही थी, जिन्होंने 16 दिन के अंतराल में माउंट एवरेस्ट और माउंट मकालू पर तिरंगा फहराया था। इतने कम समय में दोनों पर्वतों को फतह कर सविता ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया।
सविता जी के अदम्य साहस और दृढ़ता को कोटिशः नमन !