मां धारी देवी के दर्शनार्थ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Uttarakhand News

(देहरादून ) 20 सितम्बर,2025.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को धारी देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की। वह यहां रुद्रप्रयाग से सड़क मार्ग से पहुंचे। उन्होंने मंदिर में करीब 10 मिनट तक पूजा अर्चना कर धारी देवी का आशीर्वाद लिया।

इसके बाद वह जीवीके हेलीपेड पहुंचे और देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, मेयर आरती भंडारी आदि मौजूद रहे।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *