पर्यटन क्षेत्र में उत्तराखंड को मिला, “गोल्डन बैन्यान अवार्ड”

Uttarakhand News

(देहरादून )14सितम्बर,2025.

राजधानी दिल्ली स्थित एक होटल में द वीक मैगज़ीन द्वारा आयोजित हेरिटेज अवार्ड समारोह में उत्तराखंड पर्यटन को दो प्रतिष्ठित स्वर्ण वटवृक्ष (गोल्डन बैन्यान) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदान किया। उत्तराखंड की ओर से यह पुरस्कार पर्यटन निदेशक श्री दीपक खंडूरी ने ग्रहण किया।

समारोह में उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को विशेष मान्यता मिली। ऋषिकेश की गंगा आरती को रिवरसाइड हेरिटेज टूरिज्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माना गया, वहीं चारधाम यात्रा को बेस्ट टूरिस्ट सर्किट/ट्रेल श्रेणी में स्वर्ण वटवृक्ष पुरस्कार प्रदान किया गया।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद पर्यटन निदेशक श्री दीपक खंडूरी ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा पर्यटन विकास में हो रहे उत्कृष्ट प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड की जनता, पर्यटकों और पर्यटन क्षेत्र के सभी सहयोगियों को समर्पित है।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड पर्यटन विभाग भविष्य में भी इसी प्रकार प्रदेश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने और और अधिक उपलब्धियाँ अर्जित करने के लिए संकल्पित है।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *