13 महिलाओं को दिया जाएगा ,”तीलू रौतेली सम्मान”

Uttarakhand News

(देहरादून)03सितम्बर,2025.

बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का चयन तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए हुआ है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार 2024-25 के लिए प्रदेश भर से 13 महिलाओं का चयन किया है। इसके अलावा 33 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार चार सितंबर को दिया जाएगा।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस साल प्रदेश भर से 13 महिलाओं का चयन किया गया है। इसमें रुद्रप्रयाग से लोकगायिका हेमा नेगी करासी, अल्मोड़ा से मीता उपाध्याय, बागेश्वर के अलिशा मनराल, चमोली के सुरभि, चंपावत से अनामिका बिष्ट, देहरादून से शिवानी गुप्ता, हरिद्वार से रूमा देवी, नैनीताल से नैना, पौड़ी से रोशमा देवी, पिथौरागढ़ से रेखा भट्ट, टिहरी से साक्षी चौहान, उत्तरकाशी से विजयी लक्ष्मी जोशी, ऊधमसिंह नगर से रेखा शामिल हैं।

महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार किया जायेगा सम्मानित:
विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया। इसमें अल्मोड़ा से सुनीता देवी, सुनीता, सोनी फर्त्याल, बागेश्वर से मुन्नी रावत, चमोली से शोभा देवी, सरोजनी देवी, चंपावत से दीपा पांडे, देहरादून से पिंकी भट्ट, उर्मिला तोमर, नंदिनी, हरिद्वार से वंदना सैनी, इंदु, ललिता सहगल, सोनिया शर्मा, नैनीताल से नीता आर्या, कंचन तिवारी, सीमा कुमारी, पौड़ी से उषा बिष्ट, गंगोत्री, हेमा जैन, पुष्पा देवी, वंदना, पिथौरागढ़ से विमला रावल, जानकी भंडारी, रुद्रप्रयाग से सुनीता भट्ट, टिहरी से ज्योति सजवाण, बागेश्वरी से ममता राणा, ऊधमसिंह नगर से साइमा इकबाल, अनिता कटारिया, मीना नगडाली, उत्तरकाशी से सुनीता भट्ट, मंजू पंवार को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।रेखा आर्या ने बताया कि चार सितंबर को आईआरडीटी के सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *