(नैनीताल )23अगस्त,2025
उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रदेश के कई जिलों में न्यायिक अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति की सूची जारी की गई है।
रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी समेत कई जिलों में न्यायिक पदों पर बदलाव हुए हैं।
इंदु शर्मा, तृतीय अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर को द्वितीय अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर नियुक्त किया गया है।
वहीं, नेहा कुशावाहा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल का स्थानांतरण कर उनकी जगह अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति नैनीताल का सचिव बनाया गया है।
नीरज कुमार को इंदु शर्मा के स्थान पर तृतीय अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर और रवि रंजन को नेहा कुशावाहा की जगह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, बीनू गुलयानी को नैनीताल से स्थानांतरित कर रुड़की जिला हरिद्वार में अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) बनाया गया है। शमा परवीन को ऊधमसिंह नगर में चतुर्थ अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग), रमेश चंद्र और मीनाक्षी शर्मा को सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) संवर्ग में पदोन्नति दी गई है।
शालिनी दादर को उत्तरकाशी, सांची अग्रवाल को डोईवाला, शुभांगी गुप्ता को न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 हल्द्वानी, आशीष तिवारी को खटीमा और अवंतिका सिंह चौधरी को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रुड़की भेजा गया है।
वहीं, विवेक शर्मा को पुरोला, उपाधी सिंघल को प्रथम अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रुड़की, इशांक को प्रथम अपर सिविल जज देहरादून और हिना कौसर को द्वितीय अपर सिविल जज देहरादून नियुक्त किया गया है।
ऊधमसिंह नगर – इंदु शर्मा को द्वितीय अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) नियुक्त किया गया। नीरज कुमार को उनके स्थान पर तृतीय अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) बनाया गया। शमा परवीन को चतुर्थ अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) की जिम्मेदारी दी गई।
नैनीताल – नेहा कुशावाहा का स्थानांतरण किया गया। उनकी जगह अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति का सचिव और रवि रंजन को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया।
हरिद्वार (रुड़की) – बीनू गुलयानी को अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) नियुक्त किया गया। अवंतिका सिंह चौधरी को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रुड़की भेजा गया। उपाधी सिंघल को प्रथम अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रुड़की बनाया गया।
उत्तरकाशी – शालिनी दादर को नियुक्त किया गया।
देहरादून – इशांक को प्रथम अपर सिविल जज और हिना कौसर को द्वितीय अपर सिविल जज बनाया गया।
डोईवाला – सांची अग्रवाल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
हल्द्वानी – शुभांगी गुप्ता को न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 नियुक्त किया गया।
खटीमा – आशीष तिवारी की तैनाती हुई।
पदोन्नति – रमेश चंद्र और मीनाक्षी शर्मा को सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) संवर्ग में प्रमोशन मिला।
