देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत

Uttarakhand News

( देहरादून )14अगस्त,2025.

देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दी। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर कौर ने 30 में से 17 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह ने 30 में से 18 वोट हासिल किए।

यह जीत कांग्रेस के लिए केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि भाजपा की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ जनता के असंतोष का संकेत मानी जा रही है। आरोप है कि राज्य सरकार के इशारे पर जिला पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण में मनमानी की गई, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस ने राजनीतिक रणनीति के बल पर भाजपा को मात दी।

देहरादून जहां मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल, राज्यपाल और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहते हैं ,वहां कांग्रेस की यह सफलता विपक्ष के लिए मनोबल बढ़ाने वाली मानी जा रही है।

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की ताकत और प्रशासनिक दबाव के बावजूद यह जीत भाजपा के लिए राजनीतिक अपमान है और यह परिणाम पूरे उत्तराखंड में बदलाव की आहट है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत आने वाले चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएगी और भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण माहौल तैयार करेगी। (साभार)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *