(नई दिल्ली)14सितंबर,2024.
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ओणम त्योहार की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा :-
“ओणम के पावन अवसर पर मैं सभी नागरिकों, विशेषकर भारत और विदेशों में रहने वाले केरल के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
खुशी और उत्साह का यह त्योहार फसलों की कटाई के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का जश्न मनाने का भी अवसर है। इस अवसर पर हम उन किसानों के प्रति भी अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जो हमारे देश को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अथक परिश्रम करते हैं। समृद्धि का यह त्योहार हमें सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।
देश की शांति और एकता को मजबूत करना जारी रखें और हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मिलकर काम करें(साभारPIB)