(गोंडा,UP)27नवंबर,2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद गोंडा में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती के 46,800 छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के चेहरे पर अपने भविष्य को लेकर उम्मीद और उत्साह साफ दिखाई दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ये टैबलेट युवाओं की शिक्षा, कौशल, स्टार्टअप और रोजगार के सपनों को साकार करने में सशक्त साथी साबित होंगे। इनके माध्यम से युवा डिजिटल रूप से सक्षम बनकर नए अवसरों का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जब युवा के हाथ में तकनीक होगी, तो वह गांव में बैठकर भी दुनिया की बड़ी से बड़ी जानकारी हासिल कर सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के माध्यम से युवाओं को न सिर्फ टैबलेट दिए जा रहे हैं, बल्कि उन्हें डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन कोर्स, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और रोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि वे इस टैबलेट का उपयोग अपनी शिक्षा, कौशल विकास और नए स्टार्टअप के लिए करें। समय का सदुपयोग करें और अपने माता-पिता, गुरुजनों और प्रदेश का नाम रोशन करें। यही डिजिटल माध्यम उन्हें सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।(साभार सोशल मीडिया)


