(पटना,बिहार)08नवंबर 2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की, अज्ञान पर ज्ञान की और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने के संकल्प का महापर्व है।
उन्होंने कहा कि दीपावली का प्रकाश हम सबके जीवन में नई आशा, नया उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। दीपों की जगमगाहट हमें आपसी प्रेम और एकजुटता का संदेश देती है।
मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि दीपावली को आपसी सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह दीपोत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए और पूरा प्रदेश खुशियों की रोशनी से जगमगाए।(साभार सोशल मीडिया


