भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु ने अंतरिक्ष से दिखाया बिजली की चमक का अद्भुत दृश्य

National News

(नई दिल्ली) 07 नवंबर, 2026

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से धरती का एक बेहद मनमोहक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पृथ्वी पर बिजली की चमक का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। अंतरिक्ष से इस चमक को देखकर शुभांशु इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे प्रकृति की आतिशबाजी बताया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी को धनतेरस की हार्दिक बधाई भी दी है।

दिवाली से है खास लगाव
शुभांशु शुक्ला ने कहा कि दिवाली हमेशा से उनका सबसे पसंदीदा त्योहार रहा है। बचपन से ही उन्हें दिवाली के दीयों की रोशनी, रोशन घर और आकाश में होने वाली आतिशबाजी बहुत पसंद आती है। त्योहार के दौरान चारों तरफ फैली रोशनी और उसकी जगमगाहट उनके मन को हमेशा खुशी और आनंद से भर देती है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “Diwali has always held a special place in my heart and has been my favourite festival for as long as I can remember. There is something about the magic of lights, the sparkle and the fireworks that fills me with a sense of wonder and joy. While in space, I captured this video and couldn’t help noticing the flashes of lightning dancing across the Earth below. Looking down from space, they reminded me of nature’s very own fireworks.”

अंतरिक्ष से दिखा अनोखा नजारा
शुभांशु ने बताया कि यह वीडियो उन्होंने अंतरिक्ष प्रवास के दौरान रिकॉर्ड किया था। जब उन्होंने अंतरिक्ष से पृथ्वी की ओर देखा तो धरती पर चमकती बिजली ने उनका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्हें यह दृश्य ऐसा लगा जैसे कुदरत खुद आतिशबाजी कर रही हो। उनके मुताबिक यह नजारा बेहद खूबसूरत और अनोखा था, जिसे देखकर लगा कि ब्रह्मांड भी अपने अंदाज में प्रकाश का त्योहार मना रहा है।

धनतेरस पर साझा करने की वजह
शुभांशु शुक्ला ने बताया कि यह अनुभव उनके लिए बेहद खास था। वह इस सुंदर पल को लोगों के साथ साझा करना चाहते थे। उन्हें लगा कि धनतेरस के पावन अवसर से अच्छा कोई और दिन इस वीडियो को शेयर करने के लिए नहीं हो सकता।

सुख-समृद्धि की कामना
शुभांशु ने अपने सभी मित्रों और उनके परिजनों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह त्योहार सभी के घरों और जीवन में उजाला, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। (साभार सोशल मीडिया/एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *