“उत्तराखंड के स्वाभिमान से समझौता नहीं”-सीएम धामी

Uttarakhand News

(देहरादून)26अक्टूबर2026

वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देहरादून में आयोजित शोभायात्रा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान को आड़े हाथों लिया, जिसमें उत्तराखंड के लोगों को कथित तौर पर घुसपैठिया कहा गया था।

धामी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और सपा मिलकर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में कांग्रेस को बताना चाहिए कि क्या वह अखिलेश के बयान का समर्थन करती है। उन्होंने कहा, “आपकी गठबंधन की मजबूरी हो सकती है, लेकिन उत्तराखंड के लोगों की ऐसी कोई मजबूरी नहीं कि वे अपने अपमान को सहें।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य के मान-सम्मान से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

उन्होंने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि जब मुजफ्फरनगर, मसूरी और खटीमा में उत्तराखंड आंदोलनकारियों पर गोलियां चली थीं, तब अखिलेश और राहुल के पिता सत्ता में थे।

सीएम ने कहा कि NSA अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत हैं, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया, लेकिन राहुल गांधी उनके लिए भी अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। कांग्रेस नेतृत्व इस पर मौन है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।(साभार सू.वि./एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *