मंत्री कैड़ा ने दिए श्रम विभाग के कैम्प लगाने के निर्देश

Uttarakhand News

(नैनीताल)24अगस्त,2026.

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने श्रम विभाग के अधिकारियो को फोन कर कहा भीमताल विधानसभा के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, व भीमताल ब्लॉक के हजारों श्रमिको द्वारा श्रम विभाग के अपना पंजीकरण कराया गया है सरकार की योजनाओं का गाँव के अंतिम छोड़ पर खडे व्यक्त को मिले इसी लिए श्रम विभाग के कैम्पो का आयोजन भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक की हर न्याय पंचायत वार किया जाना अति आवश्यक है कैम्प मे उत्तराखंड भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मगार बोर्ड मैं पंजीकृत श्रमिकों को सामग्री वितरण किया जाना है मंत्री कैड़ा ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे सरकार मे श्रमिकों के कल्याण हेतु कर्मकार बोर्ड एवं श्रम विभाग ने अनेकों योजनाएं संचालित कर रहा है जिसमें श्रमिकों के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति, श्रमिकों की बालिकाओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता,प्रसूति महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता एवं श्रमिक की मृत्यु के पश्चात उसके आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रमुख रूप से संचालित है।
मंत्री कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से श्रमिकों के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच की भी व्यवस्था की गई है। मंत्री कैड़ा ने अधिकारियो को कहा जनता की समस्याओं को देखते हुए भीमताल क्षेत्र के धारी, ओखलकांडा, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के न्याय पंचायत वार कैम्पो का आयोजन करने के निर्देश दिये है जिसका लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों को मिल रहा है। मंत्री कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति को मिले इस दिशा मैं कार्य करने का प्रायस किया जा रहा है।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *