एशियाई पैरा खेल,भारत के ध्वजवाहक होंगे निषाद और मोना

National News

(नई दिल्ली)24अक्टूबर,2026

भारत के स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार और पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल को एशियाई पैरा खेल-2026 के समापन समारोह में भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है। आइची-नागोया में आयोजित इन खेलों में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो स्वर्ण पदक जीते हैं।

निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में 2.04 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता और खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पुरुषों की लंबी कूद टी47 स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस तरह निषाद ने दो स्वर्ण पदकों के साथ प्रतियोगिता में अपनी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा।

वहीं, मोना अग्रवाल ने निशानेबाजी में दो स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में खेलों का नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशंस एसएच1 स्पर्धा में 357.5 अंक के विश्व रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता।

दोनों खिलाड़ियों को समापन समारोह में तिरंगा थामने की जिम्मेदारी मिलना भारतीय दल के लिए गौरव का क्षण है। निषाद और मोना की उपलब्धियां एशियाई पैरा खेल-2026 में भारत के सफल अभियान की प्रमुख झलकियों में शामिल हैं।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *