गैरसैंण में 27 अक्तूबर से होगा विधानसभा सत्र

Uttarakhand News

(देहरादून)13अक्टूबर,2026

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 27 अक्तूबर से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में होगा। मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी हो गई। सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट भी लेकर आएगी।

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के मुताबिक, विधानसभा सचिवालय गैरसैंण में सत्र कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विधानसभा सत्र के लिए आवश्यक औपचारिक कार्यवाही की जा रही है। सत्र के दौरान धामी सरकार करीब 5000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट ला सकती है। इसकी तैयारी भी सरकार के स्तर से तेज कर ली गई है। विभागों से पूर्व में ही बजट प्रस्ताव मांगे जा चुके हैं।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *