हेली रेस्क्यू सफलतापूर्वक संपन्न

Uttarakhand News

(देहरादून )28सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी, उत्तरकाशी श्री प्रशांत आर्य के नेतृत्व में वर्तमान समय में ऑडेन कोल (Auden’s Col) क्षेत्र से सभी 29 ट्रेकर्स का सफलतापूर्वक हेली रेस्क्यू कर लिया गया है।

रेस्क्यू किए गए सभी ट्रेकर्स को हर्षिल हेलिपैड पर लाने के उपरांत प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। सभी ट्रेकर्स का स्वास्थ्य सामान्य है। प्राथमिक उपचार के पश्चात सभी ट्रेकर्स अपने-अपने गंतव्य के लिए सुरक्षित रूप से प्रस्थान कर चुके हैं।

इसके अतिरिक्त, कालिंदी पास क्षेत्र में भी हेली रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

राहत एवं बचाव टीमें विभिन्न ट्रेकिंग रूटों एवं बेस कैंपों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, एनआईएम एवं वन विभाग की टीमें भी राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *