उत्तराखंड में IFS अधिकारियों के तबादले

Uttarakhand News

(देहरादून)06अगस्त,2026

उत्तराखंड शासन के वन अनुभाग-1 ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला करते हुए उप वन संरक्षक (DCF) स्तर के 19 अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शासन के सचिव सी. रविशंकर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के तहत अमित कंवर को मसूरी वन प्रभाग से चकराता वन प्रभाग (कालसी), वैभव कुमार सिंह को चकराता से देहरादून वन प्रभाग तथा नीरज कुमार को देहरादून से उत्तराखंड वन विकास निगम में प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रतिनियुक्ति) नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार हिमांशु वागड़ी को तराई पूर्वी वन प्रभाग से टिहरी, दीपक सिंह को अल्मोड़ा से तराई पूर्वी वन प्रभाग (हल्द्वानी), आशुतोष सिंह को पिथौरागढ़ से टौंस वन प्रभाग (पुरोला) तथा पुनीत तोमर को टिहरी से तराई पश्चिमी वन प्रभाग (रामनगर) भेजा गया है।

जीवन मोहन दगाडे को लैंसडौन से उत्तरकाशी, अभिमन्यु को नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान से अल्मोड़ा, आदित्य रत्न को बागेश्वर से पिथौरागढ़, रजत सुमन को रुद्रप्रयाग से केदारनाथ वन प्रभाग (गोपेश्वर) तथा प्रणाली रमेश को नोडल अधिकारी कार्यालय से बद्रीनाथ वन प्रभाग (गोपेश्वर) में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा प्रकाश चन्द्र आर्य को तराई पश्चिमी वन प्रभाग से बागेश्वर, देवी प्रसाद बलूनी को उत्तरकाशी से मसूरी वन प्रभाग, पंडित शिरीन संजय को उप निदेशक, राजाजी राष्ट्रीय पार्क (देहरादून), विनीत कुमार को रुद्रप्रयाग वन प्रभाग, ढिनो पुरुषोत्तमन को चम्पावत वन प्रभाग, गौरव वर्मा को लैंसडौन वन प्रभाग (कोटद्वार) तथा यश ढोबले को नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान (जोशीमठ) में उप वन संरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।(साभार)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *