मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों संग बैठक

Uttarakhand News

(देहरादून)05अगस्त,2026

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया और उनसे SIR पर विस्तृत चर्चा कर उनका फीडबैक प्राप्त किया। इस अवसर SIR के नोटिस फेज में जारी सुनवाई के संबंध में भी राजनीतिक दलों को विस्तृत प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अवगत कराया।

CEO ने बताया कि SIR के दौरान किसी नागरिक को परेशानी ना हो, इसका पूर्ण रुप से ध्यान रखा जा रहा है। वर्तमान में 24 लाख नोटिसों के सापेक्ष लगभग 19 लाख (77%) नोटिस BLOs के माध्यम से मतदाताओं तक पंहुच चुके हैं।

उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियों के चरण में एक मतदाता द्वारा अधिकतम 5 मामलों में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। अगर किसी क्षेत्र में इस से इतर मामले आते हैं तो इसके लिए नियत प्रावधानों के अनुसार EROs स्वयं अपने स्तर पर विधिवत जांच एवं सत्यापन की कार्यवाही करेंगे। इसके अतिरिक्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स एक दिन में अधिकतम 10 फार्म प्रस्तुत कर सकते हैं तथा पुनरीक्षण की अवधि में 30 फार्म प्रस्तुत करने पर ERO द्वारा स्वयं अपने स्तर विधिवत जांच एवं सत्यापन की कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सभी जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का BLOs दस्तावेज लेकर सत्यापित करते हुए अपने स्तर पर निस्तारण करें, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशान न हो। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है, उन पर विशेष फोकस करते हुए ERO/AERO स्तर पर सुनवाई कर नियमानुसार कार्यवाही करें।

बैठक में बीजेपी से श्री राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस से श्री सूर्यकांत धस्माना, श्री अमेंद्र बिष्ट, बीएसपी से श्री सतेंद्र चोपड़ा, श्री जसपाल, सीपीआई (एम) श्री अनंत आकाश उपस्थित रहे।(साभार सूवि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *