(नई दिल्ली)02अगस्त,2026
भारत को पैरा एथलेटिक्स में दोहरी सफलता मिली है। भारत के सोमन राणा ने स्वर्ण और शुभम जुयाल ने रजत पदक अपने नाम किया है।
सोमन ने 13.40 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से स्वर्ण पदक जीता। वहीं, जुयाल ने 13.28 मीटर के प्रयास से रजत पदक अपने नाम किया। सोमन का पहला प्रयास 13.38 मीटर का रहा जो स्वर्ण जीतने के लिए काफी था। लेकिन उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 13.40 मीटर का प्रयास किया जो उनका फाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रयास रहा। वहीं,शुभम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर उनके छठे और आखिरी प्रयास में आया(साभार एजेंसी)
