उपनल कार्मिकों को मिलेगी बड़ी राहत

Uttarakhand News

(देहरादून)12मई,2026.

उपनल कर्मचारियों को समान पद समान वेतन देने के मामले में कट आफ डेट में बड़ा बदलाव किया जा सकता है।

माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार अभी तक तय कट आफ डेट को वर्ष 2018 से बढ़ाकर 2024 कर सकती है। हाल ही में उपनल कर्मचारियों पर उत्तराखंड हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद इस दिशा में कवायद की जा रही है।

प्रदेश में वर्तमान में 20 हजार से अधिक उपनल कर्मी विभिन्न सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) के माध्यम से नियुक्त इन कर्मचारियों को समान पद पर कार्यरत नियमित कर्मचारियों की भांति समान वेतन और महंगाई भत्ता देने का निर्णय राज्य सरकार पहले ही ले चुकी है।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *