ऑटिज़्म के प्रति जागरूकता,विशेष आयोजन

Uttarakhand News

(देहरादून)2अप्रैल,2026.

डी.ए.वी. महाविद्यालय, देहरादून में विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका थीम ऑटिज़्म और मानवता: हर जीवन का मूल्य पर चर्चा रहा। उक्त कार्यक्रम में ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) के नैदानिक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक एवं सामाजिक आयामों पर बहुआयामी विशेषज्ञ विमर्श प्रस्तुत किया गया।

मुख्य व्याख्यान श्रीमती अनीता शर्मा थपलियाल, संस्थापक, शाइन एवीआई लर्निंग, अमेरिका ने दिया। उन्होंने ऑटिज्म को पहचानना और रोजमर्रा की जिंदगी में व्यक्तियों का समर्थन करना विषय पर व्याख्यान देते हुए ऑटिज़्म की प्रारंभिक पहचान, व्यवहारिक संकेतकों, संवेदी चुनौतियों तथा परिवार एवं समुदाय आधारित सहयोग तंत्र की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने समावेशी शिक्षा एवं जीवन-कौशल विकास की रणनीतियों को भी रेखांकित किया। कर्नल डॉ. सुदीप आजाद ने ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर की क्लिनिकल प्रोफाइलिंग, प्रारंभिक लक्षणों की पहचान, डायग्नोस्टिक प्रोटोकॉल तथा साक्ष्य-आधारित हस्तक्षेप पर वैज्ञानिक एवं संरचित प्रस्तुति दी।
दूसरे विशेषज्ञ व्याख्यान के अंतर्गत सुश्री शिवानी कपूर, सीनियर एजुकेटर, लतिका रॉय फाउंडेशन ने जागरूकता से कार्यान्वयन तक थीम के अंतर्गत ऑटिज़्म के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में परिवर्तन, नीति-आधारित हस्तक्षेप, तथा समुदाय-आधारित पुनर्वास की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

ऑटिज़्म प्रभावित सुश्री यशस्वी जोशी द्वारा की गयी सांस्कृतिक प्रस्तुति में अपने नृत्य कार्यक्रम को संवेदनात्मक आयाम प्रदान करते हुए समावेशिता के संदेश को सृजनात्मक रूप में अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार के स्वागत संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि समावेशी परिसर का निर्माण वर्तमान समय की अनिवार्य आवश्यकता है।
आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. ओनिमा शर्मा ने संस्थागत दृष्टिकोण से ऑटिज्म जागरूकता और समावेशिता विषय पर संबोधन देते हुए महाविद्यालय द्वारा समावेशी नीतियों, जागरूकता कार्यक्रमों तथा संवेदनशील शैक्षिक वातावरण के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने गुणवत्तापरक शिक्षा के अंतर्गत विविधता, समानता के सिद्धांतों को संस्थागत ढांचे में एकीकृत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

अंत में उप-प्राचार्य प्रो. एस. पी. जोशी द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी विशिष्ट अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के योगदान की सराहना की गई। संचालन महाविद्यालय की अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मोनिशा सक्सेना द्वारा किया गया।
यहाँ डी.बी.एस. (पी.जी.) कॉलेज, देहरादून के प्राचार्य डॉ. अनिल पाल सहित अनेक शिक्षाविद् एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डी.ए.वी. महाविद्यालय के विभिन्न संकायाध्यक्ष प्रो. जी. पी. डंग, प्रो. देवना जिंदल शर्मा, प्रो सविता रावत, डॉ. पारुल दीक्षित, डीन छात्र कल्याण डॉ. गोपाल छेत्री, मुख्य नियंता डॉ. सत्यव्रत त्यागी, सभी विभागाध्यक्ष, और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों सहित सभी शोधार्थी एवं मनोविज्ञान एवं बी.एड. विभागों के छात्रों व छात्राओं द्वारा सक्रिय प्रतिभाग किया गया। इस दौरान डी.बी.एस. महाविद्यालय, देहरादून के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों तथा दयानंद वूमेन ट्रेनिंग कॉलेज, देहरादून की सभी शिक्षिकाओं नें कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। यहां लगभग 250 से अधिक शिक्षक, स्टाफ, शोधार्थी एवं छात्र उपस्थित थे।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन (आई.क्यू.ए.सी.) प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। डीएवी महाविद्यालय, देहरादून के प्रबंध तंत्र ने इस कार्यक्रम को आयोजित करने में समग्र रूप से प्रेरित किया, महत्वपूर्ण योगदान दिया और इसे सफल बनाने में सराहनीय मार्गदर्शन प्रदान किया।

आयोजन में महाविद्यालय के वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों प्रो. अनुपमा सक्सेना, प्रो. रीना चंद्रा, प्रो. गीतांजलि तिवारी, प्रो. सुमन त्रिपाठी, प्रो. देवना शर्मा, प्रो. रचना दीक्षित, डॉ. विनीत विश्नोई, डॉ. एस. वी. त्यागी, डॉ. गोपाल छेत्री, डॉ. नैना श्रीवास्तव, डॉ. पीयूष मिश्रा, डॉ. पुनीत सक्सेना, डॉ. राखी उपाध्याय, डॉ. निशा वालिया, डॉ. रूपाली बहल और डॉ. उषा पाठक आदि ने सक्रिय योगदान किया।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *