राज्यपाल पहुंचे पौड़ी

Uttarakhand News

(देहरादून)27मार्च,2026.

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) आज जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। हैलीपैड पहुंचने पर पुलिस की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विधायक राजकुमार पोरी समेत अन्य अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।

बता दें कि शनिवार को होने वाले पौड़ी के कृषि और औद्यानिकी विवि भरसार के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल शिरकत करेंगे। वे शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे पौड़ी के सर्किट हाउस पहुंचे।

यहां उन्होंने बाल विकास, उद्योग विभाग, रीप परियोजना की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। दोपहर बाद राज्यपाल विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *