राष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं

National News

(नई दिल्ली)20मार्च,2026.

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं भेजी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को, विशेष रूप से भारत और विदेशों में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।

रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार, आत्म-संयम, दान और वंचितों के प्रति करुणा का संदेश देता है। यह प्रेम, भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश भी देता है।

यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि हमें सभी व्यक्तियों के कल्याण के लिए प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर, आइए हम जरूरतमंदों की सहायता करने, समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लें।”(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *