(नई दिल्ली)9मार्च,2026
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच जीतकर इतिहास रच दिया है. इस शानदार जीत के साथ भारत लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप और टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बन गई है. इसके अलावा भारत बतौर मेजबान टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भी बन गया है. इसके साथ सूर्यकुमार यादव भारत के तीसरे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीता है. इससे पहले धोनी ने 2007 में और रोहित शर्मा ने 2024 में भारत को टाइटल जिताया था।
भारत ने बनाए 255 रन:
भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों मात दी. टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाने में सफल रहा. दुबे ने आखिरी 8 गेंद में नाबाद 26 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमे 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके आलावा अभिषेक ने 21 गेंद में 52, संजू 46 गेंद में 89 और किशन ने 25 गेंद में 54 रनों तेजतर्रार पारी खेली. न्यूजीलैंड की तरफ से जेमी निशम सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट झटके. जबकि कप्तान सेंटनर ने 4 ओवर में 33 रन खर्च करके सबसे किफायती गेंदबाज रहे।
न्यूजीलैंड 159 पर ऑलआउट:
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर ऑलआउट हो गई. जिसके साथ उनका पहला टाइटल जीतने का सपना टूट गया और 96 रनों से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सिफर्ट ने सबसे ज्यादा 26 गेंद में 52 और मिशेल सेंटनर ने 35 गेंद में 43 रन बनाए. वहीं भारत की तरफ से बुमराह और अक्षर सबसे सफल गेंदबाज रहे. बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि अक्षर ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लेने में सफल रहे।
संजू बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट:
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने 5 मैच में 321 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है।
बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच:
जसप्रीत बुमराह को फाइनल में शानदार गेंदबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने 4 ओवर में केवल 15 रन देकर 4 विकेट झटके।(साभार एजेंसी)
