छत्रधारी महासू देवता के कचटा प्रस्थान की तैयारी

Uttarakhand News

(देहरादून)10फरवरी,2026.

खत शैली के ग्राम दोहा में विराजमान छत्रधारी चालदा महासू देवता के खत कोरू के ग्राम कचटा के लिए प्रस्थान की तैयारियों के लिए मंदिर समिति व ग्रामीणों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में देव यात्रा के मार्ग से लेकर इस दौरान मंदिर में आयोजित किए जाने वाले धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

ग्राम दोहा में विराजमान चालदा महासू देवता मई माह की 7 तारीख को खत कोरू के कचटा गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रस्थान की तैयारियों के लिए मंदिर परिसर में आयोजित की गई बैठक में भारी संख्या में ग्रामीण व मंदिर समिति के पदाधिकारी शामिल हुए।

इस दौरान प्रस्थान से एक दिन पहले खत कोरू के निवासी ग्रामीण व मंदिर समिति के पदाधिकारी देवता को अपने यहां आमंत्रित करने आएंगे। जिनका पारंपरिक व धूमधाम से स्वागत किया जाएगा।

बैठक में ग्रामीणों के स्वागत की सभी व्यवस्थाओं, देव यात्रा के मार्ग व इस अवसर पर आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक कलाकारों को आमंत्रित किए जाने पर भी सहमति बनाई गई।इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खत स्याणा राजेंद्र तोमर, अतर सिंह, देव वजीर महावीर सिंह, महावीर सिंह चौहान, विक्रम सिंह चौहान, युवराज सिंह तोमर, रविंद्र सिंह चौहान, बारू जोशी, संजय जोशी, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे। (साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *