परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने परेड की सलामी ली

Uttarakhand News

(देहरादून)26जनवरी,2026

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर देहरादून के परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सीएम सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही समारोह में विभिन्न विभागों की झाकियां भी निकली गईं।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान निर्माताओं को नमन किया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप संस्कृति, रक्षा उत्पादन, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा और सैन्य शक्ति के क्षेत्र में भारत ने विश्व मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति यात्रा में देवभूमि उत्तराखंड भी पूरे सामर्थ्य से सहभागी बना है। राज्य में आधारभूत ढांचे, सड़क, रेल, एयर कनेक्टिविटी, डिजिटल सेवाओं और निवेश के क्षेत्र में शानदार कार्य हुए हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश आज तेजी से विकास के नए आयाम छू रहा है। राज्यपाल ने कहा कि योग और आयुर्वेद राज्य की आत्मा हैं। राज्य को योग-भूमि और वेलनेस हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। देवभूमि उत्तराखंड को हमने अध्यात्म का वैश्विक केंद्र बनाने का संकल्प लिया है। कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति और हमारी बेटियां शिक्षा, सेना और खेल के मैदान से लेकर उद्यमिता तक, हर क्षेत्र मे सफलता प्राप्त कर रही हैं।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *