“लोकायन-26” अभियान का आयोजन

(नई दिल्ली)5फरवरी,2026. भारतीय नौसेना का जलयान प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनि ओमान के सलालाह बंदरगाह पर पहुंचा। यह उसकी ऐतिहासिक अंतर महासागरीय यात्रा ‘लोकायन-26’ का पहला अंतरराष्ट्रीय पोर्ट कॉल है। ओमान में जहाज का यह पड़ाव उसकी दस माह की तैनाती का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत की समृद्ध समुद्री विरासत का प्रदर्शन करना […]

Continue Reading

रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे उत्तराखंड

(देहरादून)5फरवरी,2026. देवभूमि उत्तराखंड में प्रसिद्ध चारधामों के प्रति आस्था व शांत आबोहवा के साथ प्रदेश सरकार के प्रयासों से पर्यटकों व तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। राज्य गठन के बाद पहली बार पर्यटकों का आंकड़ा छह करोड़ पार हो गया है। इसमें सबसे अधिक 3.42 करोड़ पर्यटक व तीर्थयात्री हरिद्वार पहुंचे। वर्ष […]

Continue Reading

2028 तक ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना को पूरा करने के निर्देश

(देहरादून)5फरवरी,2026. रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सलीम अहमद ने कहा है ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना को हर हाल में दिसंबर 2028 से पूर्व पूर्ण किया जाए। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए परियोजना को तय समय सीमा में पूर्ण करना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। […]

Continue Reading

उत्तराखंड के 19 लाख मतदाताओं का वोट खतरे में

(देहरादून)5फरवरी,2026. उत्तराखंड के 19 लाख मतदाताओं पर वोट कटने का खतरा मंडरा रहा है। चुनाव आयोग के लगातार प्रयास के बावजूद यह बीएलओ मैपिंग की प्री-एसआईआर गतिविधि का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो एसआईआर के दौरान नोटिस जारी होने के बाद इनका वोट कट जाएगा। प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी […]

Continue Reading

श्रीलंका में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी

(नई दिल्ली)5फरवरी,2026 अप्रैल 2025 में भारत के प्रधानमंत्री की श्रीलंका यात्रा के दौरान व्यक्त किए गए दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, भारत श्रीलंका में भगवान बुद्ध के पवित्र देवनिमोरि अवशेषों की प्रदर्शनी के माध्यम से आध्यात्मिक पहुंच और सांस्कृतिक कूटनीति की एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहे है। वर्तमान में वडोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय […]

Continue Reading

हिन्दी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी समारोह में पहुंचे राज्यपाल

(हरिद्वार)5फरवरी,2026. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित हिन्दी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के ऐतिहासिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक योगदान पर अपने विचार साझा किए। राज्यपाल ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का 200 वर्ष तक निरंतर सक्रिय रहना उसकी गहराई, […]

Continue Reading

15 फरवरी तक हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित

(हरिद्वार)4फरवरी,2026 शारदीय कांवड़ मेले के लिए पुलिस ने यातायात रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। पांच फरवरी की सुबह आठ बजे से 15 फरवरी की रात 12 बजे तक यातायात डायवर्जन प्रभावी रहेगा। इस दौरान हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रूट […]

Continue Reading

“हाउस आफ हिमालयाज” की बढ़ती लोकप्रियता

(देहरादून)4फरवरी,2026 पहाड़ की महिलाओं की मेहनत से तैयार विशुद्ध उत्तराखंडी उत्पादों का ब्रांड हाउस ऑफ हिमालयाज, लांचिंग के दो साल के भीतर साढ़े तीन करोड़ रुपए से अधिक की बिक्री करने में कामयाब रहा है। जल्द ही हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद विदेशों में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। ग्राम्य विकास विभाग के अधीन, […]

Continue Reading

मसूरी में भारी ओलावृष्टि,पहाड़ों मेंं बारिश-बर्फबारी से राहत

(देहरादून)4फरवरी,2026. उत्तराखंड में बुधवार को बारिश-बर्फबारी से राहत मिलेगी। हालांकि कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अुनसार देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया […]

Continue Reading

अमेरिकी सेना सचिव और भारतीय सेनाध्यक्ष की मुलाकात

(नई दिल्ली)4फरवरी,2026. यूएस सेक्रेटरी ऑफ द आर्मी (अमेरिकी सेना सचिव) डैनियल पी. ड्रिस्कॉल व भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करने, मिलिट्री-टू-मिलिट्री सहभागिता को और गहन करने तथा वैश्विक शांति और […]

Continue Reading