नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने आरिफ खान नामक युवक को गिरफ्तार किया है। यह घटना 22 अगस्त को नन्दानगर बाजार में हुई थी, जब पीड़िता एक कपड़े की दुकान से वापस आ रही थी। आरोपी ने उसका पीछा करते हुए अश्लील हरकतें और भद्दे इशारे किए थे। […]

Continue Reading

प्रीति पाल ने पेरिस पैरालंपिक में दूसरा पदक जीतकर रचा इतिहास, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज पेरिस पैरालंपिक 2024 में दूसरा पदक जीतने पर ट्रैक एंड फील्ड एथलीट प्रीति पाल को बधाई दी।23 वर्षीय खिलाड़ी ने महिलाओं की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बन गईं।प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया“प्रीति […]

Continue Reading

सीएम धामी ने मसूरी गोलीकांड की 30वीं बरसी पर शहीदों को किया नमन

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 30 वीं बरसी के अवसर पर मसूरी के शहीद स्मारक पहुँचकर शहीद आंदोलनकारियों को नमन किया एवं उनकी प्रतिमा पर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था लागू किये जाने पर राज्य आंदोलनकारियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री ने रुबीना फ्रांसिस को पेरिस पैरालिंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

( नई दिल्ली) 01सितंबर,2024. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में पी2- महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर रुबीना फ्रांसिस को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “भारत के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण। रुबीना फ्रांसिस ने #पैरालिंपिक 2024 में पी2 – महिलाओं […]

Continue Reading

स्थानीय स्तर पर स्किल के लिए उत्तराखण्ड पर्यटन को मिला सिल्वर अवॉर्ड

(देहरादून) 01सितंबर,2024. उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में स्थानीय समुदायों को रोजगार और कौशल प्रदान करने की श्रेणी में इस वर्ष के आईसीआरटी इंडिया और उपमहाद्वीप पुरस्कार-2024 के संस्करण में सिल्वर अवॉर्ड से नवाजा गया। आईसीआरटी इंडिया फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली, द्वारिका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर […]

Continue Reading

खटीमा गोलीकांड के शहीदों को नमन –मुख्यमंत्री धामी

(देहरादून) 01सितंबर,2024. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोलीकांड की 30वीं बरसी पर उधम सिंह नगर के खटीमा में शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान शहीदों के परिजन खटीमा में एकत्र हुए और शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इससे पहले धामी ने यह […]

Continue Reading

उत्तराखंड के युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरता सख्त नकलविरोधी कानून

(देहरादून) 01सितंबर,2024. उत्तराखंड में लागू किया गया सख्त नकल विरोधी कानून राज्य के प्रतिभावान युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतर रहा है। हाल ही में जारी पीसीएस परीक्षा परिणाम में सफलता के झंडे गाड़ने वाले होनहारों ने देश में सबसे पहले इस कानून को लाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद प्रकट […]

Continue Reading

एसजेवीएन को भारत सरकार की ओर से प्रतिष्ठित नवरत्न का दर्जा प्रदान किया गया

(नई दिल्ली) 01सितंबर,2024. एसजेवीएन को भारत सरकार के सार्वजनिक उद्यम विभाग द्वारा प्रतिष्ठित नवरत्न का दर्जा प्रदान किया गया है। इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के साथ कंपनी भारत की 25वीं नवरत्न कंपनी बन गई है, जो एसजेवीएन की 36 साल की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस मौके पर एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं […]

Continue Reading

हरियाणा में मतदान की तिथि तथा जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में मतगणना की तिथि में बदलाव

(नई दिल्ली) 01सितंबर,2024. भारत निर्वाचन आयोग ने प्रेस नोट संख्या ईसीआई/पीएन/128/2024 दिनांक 16 अगस्त, 2024 के माध्यम से जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभाओं के लिए आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर (चरण-3) और हरियाणा के लिए मतदान की तिथि 1 अक्टूबर, 2024 (मंगलवार), मतगणना की तिथि 04.10.2024 (शुक्रवार) और चुनाव प्रक्रिया पूरी […]

Continue Reading

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया विक्टोरिया प्रीमियर लीग 2024 का उद्घाटन

(अल्मोड़ा) 1 सितंबर,2024. आज खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या अल्मोड़ा के हेमवंती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची जहां विक्टोरिया क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री का पुष्पगुछ भेंट कर स्वागत किया । खेल मंत्री रेखा आर्य ने हेमवंती नंदन बहुगुणा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर बहुगुणा को नमन किया । इस […]

Continue Reading