मुख्यमंत्री धामी ने गौला नदी से हुए भू-कटाव का किया निरीक्षण,दिए निर्देश

(हल्द्वानी)09जुलाई,2024. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हल्द्वानी में गौला नदी से हुए भू-कटाव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग को गौला नदी के 500 मीटर भाग में चैनलाइजेशन, वायर क्रेट और सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल को निर्देश दिये कि हल्द्वानी स्थित अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम को […]

Continue Reading

आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद

(देहरादून) 09जुलाई,2024. एजेंसी के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में देश के 5 जवान शहीद हो गए. ये पांचों जवान उत्तराखंड के रहने वाले थे. एक साथ 5 जवानों की शहादत से राज्य में शोक की लहर है. सीएम धामी ने आतंकी हमले को कायराना हरकत […]

Continue Reading

श्री बाबा केदार को भेजा प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत की शादी का निमंत्रण

श्री बाबा केदार को भेजा प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत की शादी का निमंत्रण (देहरादून)09 जुलाई,2024. प्रसिद्ध उद्योगपति व रिलायंस इंड्रस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण पत्र भगवान केदारनाथ को भी भेजा है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय को भी उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने पुत्र […]

Continue Reading

जांच में दोषी पाए जाने पर नियुक्ति एजेंसी टीडीएस पर कसा शिकंजा

(देहरादून) 09जुलाई ,2024. प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जलागम विभाग विभाग में परियोजना क्षेत्र हेतु विभिन्न सेवाओं के लिए कार्मिक उपलब्ध कराए जाने के लिए चयनित टीडीएस मैनेजमेंट कंसलटेंस प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी को कार्मिकों की चयन प्रक्रिया में अनियमिताओं का दोषी पाए जाने पर जलागम मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश के बाद मुख्य परियोजना अधिकारी […]

Continue Reading

उत्तराखंड में ट्रेकिंग के लिए “एसओपी” का ड्राफ्ट तैयार, एजेंसियों के वार्षिक ऑडिट का प्रावधान प्रस्तावित

(देहरादून) 09जुलाई,2024. प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जनपद में ट्रेकिंग के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसमें ट्रेकिंग एजेंसियों के वार्षिक ऑडिट का प्रावधान प्रस्तावित है। वार्षिक ऑडिट में योग्य न पाए जाने पर ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निलंबित किया जाएगा। वहीं, वन विभाग प्रत्येक ट्रेकिंग दल […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री धामी द्वारा 133 करोड़ 14 लाख रुपए की 158 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया

(देहरादून) 09जुलाई,2024. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल मण्डल मुख्यालय पौडी में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 133 करोड़ की 158 योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया, जिसमें 80 करोड़ की 137 योजनाओं का लोकार्पण तथा 53 करोड़ की 21 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

Continue Reading

प्रधानमंत्री मोदी “भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन” में भाग लेने मास्को पहुंचे

(नई दिल्ली)08जुलाई,2024. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज आधिकारिक यात्रा पर मास्को पहुंचे। वनुकोवो-II हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के आगमन पर रूसी संघ के प्रथम उप प्रधानमंत्री महामहिम श्री डेनिस मंटुरोव ने उनकी अगवानी की तथा उनका औपचारिक स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रपति महामहिम श्री व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर […]

Continue Reading

तेजी से विकास की ओर अग्रसर “श्रीबद्री केदार मंदिर समिति”

(देहरादून)08जुलाई,2024. साल 2020 में कोरोना नामक वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया की गति अनायास रोक दी थी। उत्तराखंड भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ। पहले लॉकडाउन और उसके बाद महामारी से जूझने के लिए अमल में लाई गई उपायों की लंबी श्रृंखला ने चारधाम यात्रा को लगभग ठप्प कर दिया था। इससे बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति […]

Continue Reading

जेसविन एल्ड्रिन व अंकिता ध्यानी,”पेरिस ओलंपिक 2024″ जाने वाली सूची में

(नई दिल्ली) 08जुलाई,2024. एजेंसी के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेसविन एल्ड्रिन और अंकिता ध्यानी को आगामी पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारत की एथलेटिक्स टीम में शामिल किया गया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स ने समर ओलंपिक के लिए योग्य एथलीटों की सूची जारी की है। पेरिस ओलंपिक अब से कुछ ही दिनों में शुरू […]

Continue Reading

जनपद चम्पावत, देवपुरा बनबसा में एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: टीम ने अब तक 11 लोगों को सुरक्षित निकाला

(देहरादून) 08जुलाई,2024. एजेंसी के माध्यम से प्राप्त समाचार के अनुसार देर रात एसडीआरएफ की टीम को सूचना मिली कि चंपावत जनपद के देवपुरा बनबसा में कुछ लोग जलभराव के कारण फंसे हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लगातार बढ़ते जल स्तर और भारी बारिश के बीच, देवपुरा बनबसा में रेस्क्यू कार्य […]

Continue Reading