उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

(देहरादून)12जनवरी,2025.उत्तराखंड प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट कर उनसे उत्तराखंड में चल रही शीतकालीन यात्रा के बारे चर्चा करते हुए कहा कि यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ (सामूहिक रूप से चार धाम के रूप में जाने जाते हैं) […]

Continue Reading

मसूरी से लेकर औली,चकराता और नैनीताल में बर्फबारी,सफेद हुईं खूबसूरत वादियां

(देहरादून)12जनवरी,2025. उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली और पहाड़ से मैदान तक ठंड में इजाफा हो गया। जिसके बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मसूरी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल में बर्फबारी हुई। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। वहीं, पैदल रास्तों और खेत खलियानों […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री धामी ने किया “अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन” का शुभारंभ

(देहरादून)12जनवरी,2025. राजधानी देहरादून में आज प्रथम अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसके लिए पंजीकृत प्रवासी शनिवार को ही देहरादून पहुंच गए थे। दून पहुंचने पर एयरपोर्ट और होटल में उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं के साथ स्वागत देखकर प्रवासी गदगद हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर आज 17 देशों में […]

Continue Reading

सीसीटीवी की निगरानी में होगी मसूरी नगर पालिका की मतगणना

(देहरादून)12जनवरी,2025. मसूरी नगर पालिका की मतगणना सीसीटीवी की निगरानी में होगी। हाईकोर्ट में दर्ज याचिका के बाद निर्वाचन आयोग ने यह फैसला लिया है। इस आधार पर कोर्ट ने याचिका का निस्तारण कर दिया। नगर पालिका के अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर मतगणना सीसीटीवी कैमरों […]

Continue Reading

राष्ट्रीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने जीते सात पदक

(देहरादून )12जनवरी,2025. कन्याकुमारी में आयोजित हुई तीसरी राष्ट्रीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खाते में दो स्वर्ण और पांच रजत पदक आए। इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहा। राज्य के लिए आशीष नेगी, अतुल्या, समृद्धि, आध्या, नाएशा, आरव एवं विपिन ने विभिन्न एकल एवं युगल प्रतियोगिताओं में भाग […]

Continue Reading

दून से प्रयागराज के लिए हवाई सेवा शुरू

(देहरादून)12जनवरी,2025. देहरादून एयरपोर्ट से एलायंस एयर प्रयागराज के लिए 12 जनवरी से फ्लाइट संचालित करेगा। एलायंस एयर का 70 सीटर विमान दिल्ली से शाम चार बजे देहरादून पहुंचेगा। यहां से फ्लाइट श्रद्धालुओं को प्रयागराज में उतारने के बाद वापस दिल्ली रवाना हो जाएगी। देहरादून एयरपोर्ट से सिर्फ रविवार को प्रयागराज के लिए उड़ान संचालित की […]

Continue Reading

उत्तराखंड के हर खिलाड़ी को पहचान दिलाएंगे राष्ट्रीय खेल: अंकिता ध्यानी

(देहरादून)12जनवरी,2025. बीते साल पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वालीं अंकिता ध्यानी उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करना हर उत्तराखंडी के लिए गर्व की बात है। यह हमारे प्रदेश के हर एक खिलाड़ी और एथलीट को नई पहचान दिलाने का काम […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री धामी ने मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में तिभाग किया

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में मादक पदार्थों की रोकथाम के संबंध में की गई प्रवर्तन कार्रवाई, विशेष अभियानों और लक्ष्यों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के अपने संकल्प पर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा 2047 तक विकसित भारत और नशामुक्त भारत बनाने में सहयोग करने के लिए राज्य […]

Continue Reading

40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिकाओं को पेंशन देने की तैयारी में सरकार

(देहरादून)11जनवरी,2025. उत्तराखंड की लगभग 40 हजार आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को सेवानिवृत्ति बाद पेंशन देने की तैयारी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को जल्द से जल्द इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री आर्या ने कहा कि सरकार पहले से ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता […]

Continue Reading

38वें राष्ट्रीय खेलों से छात्रों को जोड़ने की पहल,स्कूल आएगी प्रचार की गाड़ी

(देहरादून)11जनवरी,2025. 38वें राष्ट्रीय खेलों की गतिविधियां जिन शहरों में प्रस्तावित हैं, वहां छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ने की पहल की जा रही है। इसके लिए युवा दिवस 12 जनवरी से प्रचार के आठ कैंटर स्कूल-काॅलेजों के लिए रवाना किए जा रहे हैं। छात्र-छात्राएं इन प्रचार कैंटरों के माध्यम से खेल मुकाबले के लिए अपनी सीट बुक […]

Continue Reading