शुष्क रहेगा मौसम,ठंड से मिलेगी राहत

(देहरादून)05मार्च,2025. उत्तराखंड प्रदेशभर में आज (बुधवार) से मौसम शुष्क रहने से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में आठ मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहने से चटक धूप खिलेगी। इसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंड से राहत मिलेगी। मंगलवार सुबह मैदान से लेकर पहाड़ तक हल्की बूंदाबांदी हुई। […]

Continue Reading

उत्तराखंड की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए नौ बार निकाला टेंडर,लेकिन कोई कंपनी नहीं है तैयार

(देहरादून) 05मार्च,2025. उत्तराखंड की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए यूपीसीएल लगातार दीर्घ और मध्यम अवधि के टेंडर जारी कर रहा है लेकिन कोई कंपनी आने को तैयार नहीं है। मध्यम अवधि के पावर परचेज एग्रीमेंट(पीपीए) के लिए निगम ने नौ बार टेंडर निकाला लेकिन कोई कंपनी नहीं आई। हाइड्रो, थर्मल, सोलर व गैस […]

Continue Reading

उत्तराखंड में नर्सिंग अफसरों के 1000 पदों पर जल्द होगी भर्ती,नए पदों के सृजन के भी निर्देश

(देहरादून) 05मार्च,2025. उत्तराखंड राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के दृष्टिगत चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के 1000 और पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आईपीएचएस मानकों के अनुरूप नए पदों के सृजन के निर्देश दे दिए गए हैं। संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित […]

Continue Reading

गोविंदघाट में अचानक टूटी पहाड़ी,हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल हुआ क्षतिग्रस्त

(चमोली)05मार्च,2025. चमोली जिले में आज बुधवार सुबह गोविंदघाट के पास अचानक पहाड़ी टूट गई, जिससे हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया। चमोली जिले में हिमस्खलन का खतरा बरकरार है। मौसम विभाग ने आठ मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। चमोली जिले में इससे पहले मंगलवार को भी मौसम खराब […]

Continue Reading

मतदाताओं के नाम काटने के विरोध में कांग्रेस,अब चलाएगी मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान

(देहरादून) 05मार्च,2025. उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी हाईकमान के दिशा-निर्देश पर राज्य के सभी नगर निकायों व केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में मेरा वोट-मेरा अधिकार अभियान चलाएगी। यह अभियान तीन माह तक चलेगा। जिसमें कांग्रेस ऐसे मतदाताओं से संपर्क करेगी। जिनके नाम सूची से हटाए गए। इन मतदाताओं से नाम हटाने के कारणों को लेकर तथ्यों को […]

Continue Reading

पाॅलिटेक्निक का तीन साल का डिप्लोमा माना जाएगा 12वीं पास के समकक्ष, नियमावली में होगा संशोधन

(देहरादून) 04मार्च,2025. पाॅलिटेक्निक का तीन साल का डिप्लोमा अब 12 वीं पास के समकक्ष माना जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा नियमावली में संशोधन किया जाएगा। धामी कैबिनेट ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी। हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित तीन वर्षीय पालिटेक्निक डिप्लोमा परीक्षा उत्तीर्ण को उत्तराखंड […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना:बेसहारा महिलाओं को दो लाख रुपये की सहायता

(देहरादून)04मार्च,2025. मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को मंजूरी मिलने से राज्य की बेसहारा महिलाओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। इस योजना में अविवाहित, परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित और विकलांग एकल महिलाओं के लिए दो लाख रुपये तक सहायता राशि दी जाएगी। जिसका 75 फीसदी हिस्सा सब्सिडी, यानी अनुदान के रूप में होगी। महिला सशक्तिकरण एवं […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री धामी बोले- इस बार चारधाम यात्रा होगी और बेहतर, लगातार की जा रही है समीक्षा

(देहरादून)04मार्च,2025. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार चार धाम यात्रा और बेहतर होगी। आने वाले सभी श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के लिए हर चीज व्यवस्थित हो, सुविधाजनक यात्रा हो, लोगों को कम से कम कष्टों का सामना करना पड़े, हर मामले में हम लगातार समीक्षा कर रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि […]

Continue Reading

हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

(चमोली) 04मार्च,2025. चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने 28 फरवरी को माणा में हुए हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जोशीमठ के एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई थी। बता दें कि माणा के पास बीते शुक्रवार को भारी हिमस्खलन हुआ […]

Continue Reading

स्कूली मिड डे मील में उत्तराखंड के अनाजों को शामिल करने के निर्देश

(देहरादून)04मार्च,2025. मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य के स्कूलों में ईट राइट मूवमेंट के तहत मंडुआ, झंगौरा, स्थानीय भोजन को मिड डे मील में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग को सहकारिता विभाग के माध्यम से मिलेट्स प्रोक्यूरमेंट के निर्देश दिए गए हैं। शुरूआत में राज्य में 6 माॅडल ईट राइट स्कूल […]

Continue Reading