महिला ड्राइवर हो रही हैं तैयार, पहली सवारी बनेंगी कैबिनेट मंत्री

(देहरादून) 07मार्च,2025. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकार के पायलट प्रोजेक्ट सारथी के तहत 14 महिला ड्राइवरों को देहरादून की सड़कों पर उतारा जाएगा, जो एक सप्ताह तक शहर की महिलाओं को मुफ्त सफर कराएंगी। फिलहाल, महिला ड्राइवरों को परिवहन विभाग की ओर से ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उसके बाद लाइसेंस के साथ […]

Continue Reading

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड ने एनीमिया मुक्त महिलाओं की दिशा में तेजी लाने के संकल्प के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

(देहरादून)07मार्च,2025. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), उत्तराखंड के मातृ स्वास्थ्य प्रभाग ने महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री स्वाति एस.भदौरिया, मिशन निदेशक, NHM उत्तराखंड ने की। इस वर्ष की थीम, “एनीमिया मुक्त महिलाओं की ओर त्वरित कार्रवाई,” ने महिलाओं के स्वास्थ्य को […]

Continue Reading

स्व. प्रदीप रावत फिलिंग स्टेशन का विधिवत शुभारंभ: चमोली पुलिस का नगरवासियों के लिए तोहफा

चमोली पुलिस ने जनसुविधा और अपने कर्मचारियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक अनोखी पहल की है। गोपेश्वर पुलिस लाइन के समीप “स्वर्गीय प्रदीप रावत फिलिंग स्टेशन” का उद्घाटन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस पहल को पुलिस विभाग का नगरवासियों को एक तोहफा माना जा रहा है, जो उच्च […]

Continue Reading

राज्यपाल ने आज राजभवन में ‘वसंतोत्सव-2025’ का किया शुभारंभ

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज राजभवन में ‘वसंतोत्सव-2025’ का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न फूलों की भव्य प्रदर्शनी के साथ ही राजभवन के बहुप्रतीक्षित आयोजन वसंतोत्सव की शुरुआत हो गई। राज्यपाल ने इस अवसर पर डाक विभाग द्वारा इस वर्ष के लिए विशेष डाक आवरण के लिए चयनित औषधीय गुणों से भरपूर […]

Continue Reading

तीन जिलों के लिए अगले 24 घंटे भारी,मौसम विभाग ने दी हिमस्खलन की चेतावनी

(देहरादून)07मार्च,2025. रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान चंडीगढ़ ने उत्तराखंड के तीन जिलों में हिमस्खलन को लेकर चेतावनी दी है। कहा गया है कि चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में अगले 24 घंटे में 2950 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमस्खलन हो सकता है। चीन सीमा पर माणा के पास बीते सप्ताह […]

Continue Reading

20 जून को ही देहरादून स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना आमजन के लिये खुलेगा

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 20 जून 2025 को राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना परिसर की 132 एकड़ भूमि में अत्याधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला रखेंगी। राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुरूवार को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना में हुई […]

Continue Reading

मुखबा को मिली नई उम्मीद, प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी की थपथपाई पीठ

(उत्तरकाशी)06मार्च,2025. एक दिवसीय दौरे पर मुखबा-हर्षिल पहुंचे प्रधानमंत्री, उत्तराखंड में अब घाम तापो पर्यटन, नए विजन का मंत्र दे गए। उन्होंने कहा कि ये दशक उत्तराखंड का है, प्रगति के लिए नए रास्ते खुले हैं। उनका दौरा कई मायनों में यादगार बन गया। जाते-जाते वह शीतकाली यात्रा के लिए सीएम धामी की पीठ थपथपाकर भी […]

Continue Reading

अक्तूबर से शुरू हो जाएगा केदारनाथ रोपवे का निर्माण कार्य

(देहरादून) 06मार्च,2025. आगामी अक्तूबर से केदारनाथ रोपवे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। रोपवे निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया इस माह 19 तारीख तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद डिजाइन सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।13 किमी लंबे रोपवे का कार्य दो चरणों में किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में गौरीकुंड से केदारनाथ तक 9.7 […]

Continue Reading

शीतकालीन यात्रा के लिए प्रधानमंत्री का मिला साथ

(उत्तरकाशी)06मार्च,2025. मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा और खूबसूरत हर्षिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक-एक संदेश के गहरे मायने हैं। देश-दुनिया तक इन शब्दों की अनुगूूंज पहुंचना तय है।उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा को प्रधानमंत्री का जैसा साथ मिला, वह खास है। उन्होंने जिस अंदाज में उत्तराखंड की यात्रा का प्रमोशन किया है, वह […]

Continue Reading

वसंतोत्सव 2025 के लिए राजभवन तैयार

(देहरादून) 06मार्च,2025. राजभवन,देहरादून में 07 से 09 मार्च,2025 तक तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025(पुष्प प्रदर्शनी) का आयोजन हो रहा है। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन के लिए उद्यान विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वसंतोत्सव का शुभारंभ 07 मार्च को प्रातः 10 बजे राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। पुष्प-प्रदर्शनी 07 मार्च को दोपहर 1 बजे से सायं […]

Continue Reading