(देहरादून) 03 फरवरी 2025.
प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था द्वारा बड़े स्तर के सांस्कृतिक आयोजन के क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम “लोक संस्कृति महोत्सव -2025” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ने दीप प्रज्वलित कर के किया।
वित्त मंत्री ने विकास के पथ पर अग्रसर देवभूमि उत्तराखण्ड की उपलब्धियों-गतिविधियों को समाहित करते हुए एक स्मारिका “देवभूमि उत्तराखण्ड” का विमोचन किया। कैबिनेट मंत्री ने संस्था की गतिविधियों और आयोजन की भूरि भूरि सराहना की।
संस्था के संस्थापक डॉ अशोक कुमार मिश्र “क्षितिज” ने बताया कि इस कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, गोरख्याली ,भोजपुरी,अवधी, भोजपुरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सहित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही संस्था द्वारा संचालित किए जा रहे, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण और “नशामुक्ति अभियान” के संबंध में भी प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम में एक भारत- श्रेष्ठ भारत के अन्तर्हित संदेश के साथ, “करो योग रहो निरोग” का संदेश के साथ भारत के संविधान “मूल अधिकारों” को अभिव्यक्त करते हुए विभिन्न छात्र-छात्राओं द्वारा एक नाटिका प्रस्तुत की गई।
संस्था के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में देहरादून कैंट से विधायक श्रीमती सविता कपूर जी मौजूद रहीं। विधायक श्रीमती कपूर ने कहा कि संस्था के ऐसे आयोजन बेहद सराहनीय हैं। अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
विधायक श्रीमती कपूर ने कलाकारों, छात्र छात्राओं एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का संचालन जाने माने कवि श्रीकांत श्री ने किया।
संस्था की अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ (श्रीमती) गार्गी मिश्रा ने बताया कि सतत सेवारत अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था महिलाओं, बच्चों तथा वृद्ध नागरिकों के लिए विशेष रूप से सेवारत हैं। संस्था द्वारा वर्ष भर विभिन्न जागरूकता अभियान संचालित किए जाते हैं।
संस्था द्वारा उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए स्वप्निल सिन्हा, शशि भूषण मैठानी, शिवशंकर कुशवाहा, रमेश चंद द्विवेदी, विपिन जोशी , सिमरन नेगी को विभिन्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दीं गईं। मौलिक अधिकार के प्रति जागरूकता विषयक नाटिका की प्रस्तुति में श्रीशांगी, कुणाल, शिवांश,अभिषेक, समीक्षा, मोहित, आस्था,अर्जुन, दिव्यांशु,सागर ने प्रतिभाग किया।
लोक गायक हरीश मेहरा एवं गिरीश सनवाल व उनके टीम की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बेहद सराहनीय रहीं।डॉ.अशोक कुमार मिश्र “क्षितिज” की भोजपुरी प्रस्तुति मनमोहक रही।