(पटना,बिहार)28नवंबर,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने दो दिवसीय प्रशासनिक समीक्षा सम्मेलन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ सभागार में विभागीय वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिलाधिकारियों एवं वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों के साथ प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों की प्रशासनिक स्थिति, कानून-व्यवस्था और विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि अपराध, भ्रष्टाचार एवं लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू होगी। किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता को त्वरित, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सेवा देना है। जो अधिकारी इसमें कोताही बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने जिलों में अपराधियों पर सख्त नजर रखें और संगठित अपराध, अवैध शराब, बालू माफिया और जमीन विवाद से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि थानों में आने वाले फरियादियों की बात धैर्यपूर्वक सुनी जाए और उनकी शिकायतों का समयबद्ध निपटारा किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा करने और जमीन पर उनका लाभ जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाएं कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।(साभार सोशल मीडिया)


