सीएम धामी ने सीएम योगी की पूज्य माताजी को अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

Uttarakhand News

(हरिद्वार)21नवंबर,2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और इस दुखद क्षण में उनके साथ खड़े होने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। माँ के आशीर्वाद से ही जीवन में हर कठिनाई आसान लगती है, और उनके जाने के बाद वह संबल हमेशा के लिए छूट जाता है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सावित्री देवी ने अपने जीवन में जो संस्कार, प्रेम और ममता दी, वह परिवार के लिए सदा मार्गदर्शक बनी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति के समय में ईश्वर परिवार को धैर्य, साहस और संबल प्रदान करें।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *