हरियाणा को मिला अपना आपदा मोचन बल, होगी त्वरित तैनाती

Haryana

(चंडीगढ़,हरियाणा)10 नवंबर 2026

हरियाणा प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में 1,149 सदस्यीय राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) का गठन कर दिया गया है। इसका मकसद प्राकृतिक आपदाओं और आपातकालीन हालात में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि यह बल बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, आगजनी और अन्य आकस्मिक घटनाओं के दौरान बचाव, राहत, सुरक्षित निकासी और पुनर्वास जैसे कार्यों को अंजाम देगा। नई फोर्स के आने से राज्य की संस्थागत क्षमता और अधिक सुदृढ़ होगी।

उन्होंने बताया कि SDRF के जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और आधुनिक बचाव उपकरणों से लैस किया जाएगा, ताकि किसी भी जिले में आपदा की स्थिति में बिना देर किए मौके पर पहुंचा जा सके। इस पहल से जान-माल के नुकसान को कम करने और राहत कार्यों में तेजी लाने में मदद मिलेगी।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *