सीएम भजनलाल की पीएम मोदी से शिष्टाचार भेंट

Rajsthan

(जयपुर,राजस्थान)16अक्टूबर,2026.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच यह बैठक लगभग 20 मिनट तक चली। राजस्थान में हाल ही में सं हुए स्थानीय निकाय चुनावों और आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के बीच इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रारंभिक स्तर पर इस वार्ता को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, हालांकि राजनीतिक विश्लेषक इसके कई सियासी अर्थ निकाल रहे हैं। वर्तमान में राजस्थान से लेकर दिल्ली तक एसआईआर के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का भारी विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। ऐसे माहौल में दोनों नेताओं के बीच हुई इस चर्चा के कई मायने निकाले जा रहे हैं। यही नहीं, राज्य में मंत्रिपरिषद विस्तार की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

कैबिनेट बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव
इस मुलाकात से पहले बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई राजस्थान कैबिनेट बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। इस बैठक में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के अनवरत सेवाकाल और राष्ट्र निर्माण के ऐतिहासिक सफर पर एक विशेष अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया। इसके अतिरिक्त मंत्रिमंडल की इस बैठक में प्रदेश हित से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए।

राष्ट्र निर्माण और सुशासन की यात्रा
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात अक्तूबर को सरकार के मुखिया के रूप में राष्ट्रसेवा का ऐतिहासिक पड़ाव पूरा किया है। इसी उपलक्ष्य में राजस्थान मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पारित कर उनका अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुशासन, विकास और विकसित भारत के संकल्प की यात्रा निरंतर जारी है। लोकतंत्र में जनता के आशीर्वाद से उन्हें पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार प्रचंड जनादेश मिला है।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *