एशियन पैरा गेम्स,180 सेअधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

National News

(नई दिल्ली)11अक्टूबर,2026

11खेल विधाओं में 180 से अधिक पैरा एथलीट्स एशियन पैरा गेम्स 2026 में हिस्सा लेने जा रहे हैं, जिनके लिए नई दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्या होटल में सेंड ऑफ सेरेमनी आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया रहे।

इस अवसर पर पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया, इंडिया पैरा एथलेटिक्स फेडरेशन के प्रेसिडेंट डॉ. नरेंद्र सिंह, एमथ्रीएम फाउंडेशन की ट्रस्टी डॉ. पायल कनोडिया, कैप्टन एवं फ्लैग बेयरर प्रमोद भगत, कोच, स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर्स और मंत्रालय के अधिकारी मौजूद रहे।

भारतीय दल एशियन पैरा गेम्स में 11 खेल विधाओं में हिस्सा लेगा। दल में 180 से अधिक पैरा एथलीट्स शामिल हैं। प्रतियोगिता में कुल 18 खेलों के मुकाबले होंगे, जिसमें 45 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

2022 में भारत ने जीते थे 111 पदक… भारत ने 2022 के एशियन पैरा गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 111 पदक जीते थे। इस बार भारतीय दल से इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। डॉ. नरेंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि भारतीय पैरा एथलीट्स इस बार 111 से अधिक पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाएंगे और देश का गौरव बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और खेल मंत्रालय की ओर से तैयार किए गए मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, संसाधन और सहयोग मिल रहा है।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *