मुख्यमंत्री ने की “सीएम हेल्पलाइन-1905” की समीक्षा

Uttarakhand News

(देहरादून )14सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड सचिवालय देहरादून में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में “सीएम हेल्पलाइन- 1905” की समीक्षा बैठक आयोजित हुई ‌।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनशिकायतों को लंबित रखना अथवा केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित रखना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। प्रत्येक शिकायत का तय समयसीमा के अंदर समाधान हो और इसके लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदारी लें।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उक्त समीक्षा के दौरान शिकायतकर्ताओं से फोन पर सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान की वास्तविक स्थिति को जाना। जिन प्रकरणों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई थी, उन्हें गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान हो चुका था, उनसे भी फोन पर बात कर फीडबैक लिया। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन-1905 के माध्यम से मिली त्वरित सहायता के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़कों की स्थिति को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को दुरुस्त कर लिया जाए। जनता की शिकायतों का समाधान सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सीएम हेल्पलाइन-1905 में दर्ज प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से निगरानी की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *