जनसुविधा कल्याण शिविरों का आयोजन

Uttarakhand News

(नैनीताल) 02सितंबर,2026.

माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड कोटाबाग में दिनांक 09 सितंबर से 25 सितंबर, 2026 तक जन सुविधा कल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इस क्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा दिए गए निर्देशानुसार विकास खण्ड कोटाबाग में इन शिविरों की तिथि निर्धारित की गई है। खण्ड विकास अधिकारी कोटाबाग ने अवगत कराया कि इन शिविरों में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि न्याय पंचायत गिन्तीगांव में 09 सितंबर, कालाढूंगी बंदोबस्ती में 14 सितंबर, अमगढ़ी में 16 सितंबर, बैलपड़ाव में 19 सितंबर, डोला में 23 सितंबर तथा स्यात में 25 सितंबर, 2026 को  यह शिविर आयोजित किए जाएंगे। 

उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि आयोजित होने वाले जन सुविधा कल्याण शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *