“खेल विश्वविद्यालय” का शिलान्यास

Uttarakhand News

(देहरादून)28अगस्त,2026.

बेहद हर्ष का विषय है कि देवभूमि के खेल परिदृश्य में जुड़ने जा रहा है एक नया स्वर्णिम अध्याय।

राष्ट्रीय खेल दिवस, 29 अगस्त का यह अवसर हम सभी प्रदेशवासियों और विशेष रूप से हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए अत्यंत गौरवशाली सिद्ध होने वाला है। हल्द्वानी के गोलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेल विश्वविद्यालय (Sports University) के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास व भूमि पूजन होने जा रहा है।

उत्तराखण्ड में एक सर्वसुविधायुक्त खेल विश्वविद्यालय की स्थापना मेरा एक बहुप्रतीक्षित और महत्त्वाकांक्षी सपना था, जो अब धरातल पर साकार होने जा रहा है। उत्तराखंड राज्य राज्य की उभरती खेल प्रतिभाओं को उच्चस्तरीय कोचिंग, आधुनिक खेल संरचना और खेल विज्ञान (Sports Science) की सुविधाएं देवभूमि के भीतर ही उपलब्ध होंगी।

इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए खेल मंत्री ने राज्य सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण:

  • 💳 डी०बी०टी० के माध्यम से पुरस्कार: अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार राशि का सीधा अंतरण।
  • 🌟 छात्रवृत्ति प्रोत्साहन: ‘मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी एवं प्रोत्साहन योजना’ के तहत चयनित खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति वितरण।
  • 🥇 राज्य खेल पुरस्कार: वर्ष 2024-25 के ‘देवभूमि खेल रत्न’ और ‘देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार’ से उत्कृष्ट खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का सम्मान।

खेल मंत्री ने सभी को आमंत्रित किया है और कहा है कि आइए, इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर देवभूमि उत्तराखण्ड की इस अभूतपूर्व सौगात के साक्षी बनें(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *