(देहरादून)28अगस्त,2026.
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा है कि स्नेह और अटूट रिश्ते की डोर से बंधे पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा है कि यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और विश्वास का बंधन सदैव मजबूत बना रहे।(साभार सोशल मीडिया)
