अंकिता ध्यानी,अभिनव देशवाल को मिलेगा “खेलरत्न सम्मान”

Uttarakhand News

(देहरादून)26अगस्त,2026

युवा निशानेबाज अभिनव देशवाल एवं लंबी व मध्यम दूरी की भारतीय धावक अंकिता ध्यानी को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा। अभिनव को वर्ष 2025 और अंकिता को वर्ष 2024-25 के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। खेल विभाग की ओर से खेल पुरस्कारों की घोषणा की गई है। 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस पर इन खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

शासन के जारी आदेश के मुताबिक मॉर्डन पैंटाथलॉन खिलाड़ी ममता खाती निवासी बागेश्वर, सक्षम प्रताप सिंह निवासी काशीपुर ऊधमसिंह नगर, पैरा निशानेबाज शौर्य सैनी निवासी रुड़की हरिद्वार एवं बॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी चंद्र निवासी पिथौरागढ़ को वर्ष 2025-26 के लिए हिमालय रत्न खेल पुरस्कार दिए जाएंगे।

जबकि रोईंग कोच धर्मावाला देहरादून निवासी मुकेश शर्मा को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार, हल्द्वानी नैनीताल के मुकेश चंद्र बेलवाल को लाईफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा। बॉक्सिंग के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिलेगा। जबकि वर्ष 2024-25 के लिए भारतीय धावक अंकिता ध्यानी निवासी पौड़ी गढ़वाल एवं एथलेटिक्स कोच लोकेश कुमार को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा।

वर्ष 2024 के हिमालय रत्न खेल पुरस्कार के लिए नहीं आया आवेदन:

शासन के जारी आदेश के मुताबिक वर्ष 2024 के हिमालय रत्न खेल पुरस्कार के लिए विभाग को कोई आवेदन नहीं मिला। जबकि देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार के लिए विभाग को तीन और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पांच आवेदन मिले थे।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *