जल स्रोतों के संरक्षण विषयक संगोष्ठी का आयोजन

Uttarakhand News

(देहरादून)21अगस्त,2026.

यूकॉस्ट जल शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत “पर्वतीय भूभाग में जनसहभागिता से जल स्रोतों का संरक्षण” विषय प़र ‘पाणी राखो आंदोलन’ के प्रणेता पर्यावरणविद् श्री सच्चिदानंद भारती जी द्वारा मुख्य व्याख्यान दिया गया जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के ऊपरैखाल क्षेत्र में जन सहभागिता से वर्षा जल संरक्षण एवं भूजल रिचार्ज संबंधी कार्यों को विस्तार से बताया । कार्यक्रम संयोजक के रूप में उपस्थित विशेषज्ञों, प्रतिभागियों शिक्षकों, वैज्ञानिकों आदि से विमर्श करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 125 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। पर्वतीय क्षेत्र के कुछ विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर इत्यादि के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा गया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्न उत्तर सत्र में सभी को अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त हुआ।(साभार)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *