उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी

Uttarakhand News

(देहरादून)15जुलाई,2026

उत्तराखंड राज्य में शिक्षकों के तबादलों के लिए विभाग, मंडल और जिला स्तर पर समितियां गठित होंगी। शिक्षा महानिदेशक आकांक्षा कोण्डे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि 15 जुलाई तक इन समितियों का गठन किया जाएगा।

तबादला एक्ट के तहत अन्य विभागों में जहां अधिकारी-कर्मचारियों के अनिवार्य तबादले किए जा चुके हैं। वहीं, शिक्षा विभाग को इसके लिए 55 दिन का अतिरिक्त समय मिला है। जिसके बाद विभाग की ओर से समय सारणी बनाई गई है। आदेश में कहा गया है कि अनुरोध के आधार पर शिक्षकों के तबादलों के लिए 30 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

10 अगस्त तक प्राप्त विकल्प और आवेदन पत्रों का विवरण विभाग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। जबकि 27 अगस्त तक तबादला आदेश जारी कर दिए जाएंगे। निदेशक माध्यमिक शिक्षा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा व दोनों मंडलों के अपर निदेशकों को जारी आदेश में कहा गया है कि तबादला प्रक्रिया को तय समय पर पूरा करें(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *